मेयर बोलीं: मुंबई में लॉकडाउन ही विकल्प

मुंबई। महाराष्ट्र की नाइट कफ्र्यू, वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की हालत सबसे ज्यादा खराब है, जहां एक दिन में शुक्रवार को करीब नौ हजार मामले आने से हडक़ंप मच गया। अब मुंबई में बढ़ते कोरोना केसों के बीच कंप्लीट लॉकडाउन की आहट सुनाई दे रही है। खुद बीएमसी की मेयर किशोर पेडनेकर ने भी माना है कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर मुंबई में लॉकडाउन लगाना ही एकमात्र विकल्प बचा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीएमसी की मेयर किशोर पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में करीब 95फीसदी लोग कोरोना प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। सिर्फ 5फीसदी लोग ही हैं, जो प्रतिबंधों का पालन नहीं कर रहे हैं, वे दूसरों को परेशान कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कोरोना वायरस की मौजूद स्थिति को देखते हुए मुंबई में पूर्ण लॉकडाउन लगा दी जानी चाहिए।