फीचर डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों जब भी साथ में दिखते हैं, उनकी कैमिस्ट्री कैमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है। जहां ये दोनों कैमरे के सामने पीडिए करते नजर आ जाते हैं तो वहीं एक-दूसरे से जुड़े फनी किस्से भी शेयर करते दिख जाते हैं। एक पुराने वीडियो में दीपिका ने रणवीर से जुड़े एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि बीच पार्टी में किस तरह रणवीर की पैंट फट गई थी और उन्होंने उसे सिला भी था।
दरअसल, दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें वो रणवीर सिंह से जुड़ा फनी किस्सा शेयर करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ये किस्सा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर किया था। इस दौरान बताया कि एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए थे। उस वक्त दीपिका ने उनकी मदद की थी।
दीपिका ने बताया: रणवीर की फट गयी पैंट
