मुंबई। मुंबई पुलिस ने जरूरी सेवाओं में जुड़े वाहनों के लिए पास जारी किए हैं। लाल, हरे और पीले रंग के ये पास वाहनों पर लगाकर जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग सडक़ पर चल सकते हैं। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 1 मई सुबह सात बजे तक धारा 144 लागू है। मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नागराले ने कहा, ”मुंबई पुलिस ने जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों के लिए तीन रंग के पास जारी किए हैं। मेडिकल स्टाफ के लिए लाल रंग के पास होंगे तो खानेपीने की सेवाओं से जुड़े वाहनों पर हरे रंग के पास लगे होंगे। अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पीले रंग के पास हैं। जो लोग इन पास का दुरुपयोग करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
मुंबई पुलिस ने जारी किये पास: लाल-हरे और पीले
