डेस्क। महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक लीडर थे। इस साल 25 अप्रैल, रविवार यानी कल महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं।
महावीर जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षो- उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है और धार्मिक गीत गाए जाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस की वजह से महावीर जयंती का पर्व इस तरह नहीं मनाया जाएगा। भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था। भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोडक़र आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया।
भगवान महावीर के संस्कार-
अहिंसा
सत्य
ईमानदारी
ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
गैर-भौतिक चीजों से दूरी
महावीर जयंती आज: जैन समुदाय का प्रमुख पर्व
