ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई किट भेजने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को बताया कि उनका देश कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिए तत्पर है। ऑस्ट्रेलिया के सरकारी चैनल ने ग्रेग हंट के हवाले से कहा कि केंद्र सरकार यह विचार कर रही है कि आखिर किस तरह से भारत की मदद की जाए। हंट ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत ऑक्सीजन के संकट का सामना कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम विचार कर रहे हैं कि भारत की किस तरह से मदद की जाए। हालांकि भारत ने ऑक्सीजन की आपूर्ति की मांग की है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि उसकी ओर से ऑक्सीजन, वेटिंलेटर और पीपीई किट भेजे जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से वैक्सीन के तौर पर भारत की मदद नहीं की जाएगी। ग्रेग हंट ने कहा कि फिलहाल हम सही स्थिति में हैं क्योंकि हमें इन चीजों की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें इसके बाद भी कुछ चीजें रिजर्व में रखनी होंगी। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में कैबिनेट की मीटिंगग होगी, जिसमें भारत की मदद को लेकर बात की जाएगी। इस दौरान इस बात की भी चर्चा की जाएगी कि ऑस्ट्रेलिया में भी यदि नई लहर आ जाती है तो कैसे निपटा जाएगा।