मुंबई। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के तीसरे चरण का आज आगाज हो चुका है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कुछ जगहों पर आज से 18 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगेगी। हालांकि, ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर से वापस भेज दिया जा रहा है। ऐसे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने स्थिति को स्पष्ट किया है। मुंबई मेयर ने कहा कि जिन लोगों ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर रखा है और जिन्हें संदेश भी मिले हैं, सिर्फ वही वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं और वैक्सीन लें। इस दौरान उन्होंने हाथ जोडक़ लोगों से मास्क पहनने की अपील की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि जो लोग कोविन ऐप पर पंजीकृत हैं और जिन्हें एक संदेश प्राप्त हुआ है, केवल वैसे लोग ही टीकाकरण केंद्रों पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आपको संदेश नहीं मिल जाता तब तक आप केंद्रों पर न जाएं। इसके अलावा, अगर आपने आपने रजिस्ट्रेशन करवा लियला है और संदेश नहीं मिला है, तो भी वैक्सीनेशन सेंटर पर न जाएं।
मेयर बोलीं: जब तक ना मिले संदेश ना जाये वैक्सीन सेंटर
