नेपाल ने बंद किये भारत के 22 एंट्री प्वाइंटस

डेस्क। पड़ोसी देश नेपाल सरकार ने भारत के साथ लगने वाली सीमा पर 22 एंट्री प्वाइंट्स को बंद कर दिया है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि नेपाल में फिलहाल लॉकडाउन है। पड़ोसी देश नेपाल ने इससे पहले पहली लहर में भी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिए थे। हालांकि बाद में धीरे-धीरे इसे खोल दिया गया था।
हिमालयी देश नेपाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का संकट गहराता जा रहा है, जहां इस महामारी के संक्रमण से एक ही दिन में रिकॉर्ड 35 लोगों की मौत हो गयी है। नेपाल स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोराना के कहर से 35 लोगों की जान चली गयी, जो एक दिन में अभी तक का यह सबसे अधिक आंकड़ा है। नेपाल में पिछले साल महामारी को प्रकोप शुरू हुआ था। पिछले साल चार नवंबर को इस महामारी से एक ही दिन में सबसे ज्यादा 30 लोगों की मौत हुई थी। देश में गुरुवार तक इस महामारी से कुल 3,246 लोगों की जान जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हाल के दिनों में मृत्यु दर भी बढ़ी है।