उड़ीसा में 14 दिन का लॉकडाउन

डेस्क। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।
आपको बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।