नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण चल रहा है। दूसरी लहर ने स्थिति भयावह कर दी है। इस बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि देश ने टीका उत्सव मना लिया, लेकिन यहां वैक्सीन की व्यवस्था ही नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा, ”भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82त्न की गिरावट आई। मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया?’ भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82त्न की गिरावट आई।
प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला
