श्मशान घाटों पर निगम के अधिकारियों ने संभाल रखी है कमान

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जहां महामारी कोरोना से पूरे शहर का बचाव किया जा रहा है इसी क्रम में महापौर तथा नगर आयुक्त के नेतृत्व में श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को देखने के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई जिसमें नोडल प्रभारी के रूप में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सब नोडल प्रभारी के रूप में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा तथा जलकल विभाग से योगेंद्र यादव को रखा गया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार तथा मुख्य का निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि कोरोना के शुरुआती चरण में नगर आयुक्त द्वारा श्मशान घाट की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई जिसके उपरांत गत दिवस से लगातार शमशान घाट की व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा ने भी बताया कि शहर के 7 श्मशान घाटों पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्थाएं कराई गई है। हिंडन शमशान घाट,नूर नगर शमशान घाट पर कोविड-19 तथा नॉन कोविड-19 शवों का दाह संस्कार की व्यवस्था कराई गई है। मोहन नगर,रजापुर,गुलधर, शहीदनगर,इंदिरापुरम श्मशान घाट केवल सामान्य डेथ के लिए व्यवस्थित की गई हैं जिसमें नॉन कॉविड शवों का ही दाह संस्कार किया जाता है। हिंडन तथा नूर नगर के श्मशान घाटों पर कोविड-19 शवों का अंतिम संस्कार निशुल्क किया गया है जिस हेतु जनता को जागरूक करने के लिए बड़े-बड़े बोर्ड भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगाए गए हैं। किसी भी समस्या हेतु नोडल प्रभारी का नंबर भी प्रकाशित किया गया है। श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कर दिया गया है। प्रतिदिन साफ सफाई,सैनिटाइजेशन,फागिंग, प्रकाश,वहां पर आने वाले आगंतुकों हेतु बैठने की व जिन श्मशान घाटों पर जल की व्यवस्था पहले से नहीं थी वहां पर समर्सिबल तथा हैंडपंप की व्यवस्था भी कराई गई। कोविड-19 के समय में मृतकों की संख्या बढऩे के कारण शहर वासियों को सुविधा दृष्टिगत रखते हुए सभी श्मशान घाटों पर पर्याप्त मात्रा में लकडिय़ां उपलब्ध कराई गई है। इलेक्ट्रॉनिक शव दाहगृह पर भी समय अनुसार कर्मचारी की व्यवस्था की गई है तथा टोकन की व्यवस्था भी कराई गई। नगर आयुक्त के द्वारा समय-समय पर स्वयं श्मशान घाटों का निरीक्षण किया जाता है जिसके क्रम में कड़े निर्देश नोडल प्रभारियों को दिए गए हैं ताकि शहर वासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े मृतकों की परिवार वालों से इस मुश्किल की घड़ी में श्मशान घाट पर खड़े गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी सहानुभूति दर्शाते हुए धैर्य रखने की अपील करते हैं। श्मशान घाटों की व्यवस्थाओं पर और अधिक बेहतर करने के लिए कुछ शहर की संस्थाएं भी आगे आई और उन्होंने भी अपना योगदान शहर वासियों के हित में दिया है। क्षेत्रीय पार्षदों का भी इस मुश्किल की घड़ी में पूरा सहयोग श्मशान घाट पर भी मिल रहा है।