जयंत चौधरी बने आरएलडी के प्रेसीडेंट

नई दिल्ली। जाट लैंड के नेता जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। श्री चौधरी के नाम का प्रस्ताव त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव ने किया और पूर्व सांसद मुंशी पाल ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। उक्त जानकारी रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने दी।