फीचर डेस्क। खगोलीय घटनाओं के दीदार करने के शौकीन लोगों के लिए 26 मई बुधवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन जहां लोग सुपर ब्लड मून का दीदार कर सकेंगे। वहीं चंद्र ग्रहण भी देखेंगे। आसमान में चांद अपने सफेद जगमग रूप से अलग पूरी तरह से सुर्ख लाल रंग में दिखाई देगा। यह सुपर ब्लड मून करीब सात गुना बड़ा दिखाई देगा।
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण होता है और जब चांद पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है। ये एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है। फिर जब चंद्रमा पृथ्वी के पास पहुंचता है तो उसका रंग गहरा लाल हो जाता है। प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक देबीप्रसाद दुआरी ने कहा कि भारत के अधिकांश हिस्सों में लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं देख पाएंगे। लेकिन कोलकाता समेत कुछ जगहों पर आंशिक रूप से देख सकेंगे। नासा के वैज्ञानिक नूह पेट्रो ने कहा कि हवाई में पूर्ण सुपरमून का सबसे अच्छा नजारा देखा जा सकेगा। वहीं कैलिफोर्निया, प्रशांत उत्तर-पश्चिम, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी इसका दीदार कर सकेंगे।
आज दीदार होगा सुपर ब्लड मून का
