फीचर डेस्क। अगले महीने 20 जून को देवगुरु कुंभ राशि में वक्री होंगे। यह अगले महीने जून में पडऩे वाले सूर्य ग्रहण के 10 दिन बाद हो रहा है। गुरु ग्रह के कुंभ राशि में वक्री होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि जून में सूर्य, गुरु, मंगल और बुध भी राशि बदलेंगे, लेकिन गुरु के राशि बदलने से खास प्रभाव पड़ेंगे। देव गुरु बृहस्पति धन, विवाह, ज्ञान और सत्कर्म के कारक:देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। यह धनु व मीन राशि के स्वामी है। गुरू ग्रह के कारण ही जातक का विवाह, धनलाभ और ज्ञान मिलता है। गुरु से पहले एक जून को मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वहीं 2 जून को बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है और 15 जून को सूर्य भी राशि बदल रहे हैं। इस प्रकार जून के महीने में कई ग्रह राशि में बदलाव कर रहे हैं। वहीं गुरु उल्टी चाल से चलेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों को और भी सावधान रहना होगा।
जून में देवगुरु वृहस्पति होंगे वक्री: पड़ेगा कई राशियों पर असर
