यूपी में बदलाव: डिप्टी सीएम मौर्या ने संगठन पदाधिकारियों से की चर्चा

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर से सरकार और बीजेपी के संगठन में बदलाव की चर्चा जोरों पर हैं। मंगलवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ मुलाकात की। बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने आज फिर वही नारा दोहराया जो उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए दिया था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम साल 2022 में 300 से अधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस समय यूपी की सियासत में चर्चा है कि केशव प्रसाद मौर्या को एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं आईएएस एके शर्मा को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा। इसके अलावा कई मंत्रियों को भी इस बार हटाने के कयास लगाए जा रहे हैं। संगठन में भी कई नेताओं की जिम्मेदारी बदलने की बात हो रही है।