साल का पहला सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं होगा असर

डेस्क। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्रमा, सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है। पूर्ण रूप से ढकने पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और आंशिक रूप से ढकने पर आंशिक सूर्य ग्रहण लगता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी गोलार्ध के लोगों को दिखाई देगा। नासा के अनुसार, यह ग्रहण केवल कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह आंशिक होगा। एजेंसी ने कहा है कि रूस, ग्रीनलैंड और कनाडा में ‘रिंग ऑफ फायर’ या पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और अलास्का में केवल आंशिक ग्रहण होगा। उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, उत्तरी अफ्रीका और कैरिबियन के कुछ हिस्सों में भी आंशिक ग्रहण दिखाई देगा।