अमेठी। लखनऊ के लोहिया संस्थान में कोरोना और ब्लैक फंगस पीडि़त महिला ने डॉक्टर- कर्मचारियों पर छेड़छाड़ व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। डरी सहमी महिला ने अस्पताल से मनमर्जी से छुट्टी करा दी। इसके बाद पीडि़त ने पूरी दास्तां परिवारीजनों से साझा की। पीडि़ता की बेटी ने अमेठी के दौरे पर आई सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मामले की शिकायत की। रोती हुई बच्ची ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि मेरी मम्मी के साथ छेडख़ानी हुई है। इसके बाद स्मृति ईरानी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
अमेठी स्थित नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड निवासी 40 वर्षीय महिला को बीती छह जून को तबीयत खराब हुई। परिवारीजनों ने उन्हें गौरीगंज के संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगडऩे पर डॉक्टरों ने महिला को लोहिया संस्थान रेफर कर दिया। परिवारीजन मरीज को लेकर लोहिया की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच की। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला के चेहरे पर सूजन की। डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस बताया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को शहीद पथ स्थित मातृ शिशु रेफरल (कोविड हॉस्पिटल) हॉस्पिटल के चौथे तल पर भर्ती कराया गया। यहां बेड नम्बर 85 पर महिला का इलाज शुरू हुआ।
अमेठी पहुंची स्मृति: कोरोना पीडि़त महिला ने की छेड़छाड़ की शिकायत
