लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में दुकानदारी, कारोबार, व्यापार सभी बर्बाद हो गए हैं। करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए है। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है। संवेदनहीन भाजपा सरकार में व्यापारी घर के गहने जेवर गिरवी रखने को मजबूर हो गए है। उस पर तमाम पाबंदियां लगाकर उसे अपमानित-लांछित भी किया जा रहा है। मुरादाबाद के पीतल कारोबार की सांसें टूटती जा रही हैं। कोरोना कफ्र्यू, ऑक्सीजन की किल्लत, कच्चे माल की बदली कीमतों की वजह से इस धंधे में बहुत नुकसान हो चुका है। फर्नीचर कारोबारियों का भी बुरा हाल है। 60 प्रतिशत काम में गिरावट आई है और 15 हजार करोड़ का नुकसान अनुमानित है। बाजार लगातार बंद होने से कारीगर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कोरोना संकट की वजह से लगे लॉकडाउन और कफ्र्यू के कारण लखनऊ में 1.25 लाख छोटे-बड़े कारोबारियों को 50 दिनों में 12,650 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। यह लोग साल भर में अच्छा कारोबार कर लेते थे लेकिन इस बार बाजारबंदी से व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। उनको घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा राज में छोटे दुकानदारों की कोई सुनने वाले नहीं है। ठेला, पटरी पर छोटा मोटा सामान बेचने वालो को कोई राहत नहीं मिली। सरकार ने उन्हें 10 हजार रुपए दिलवाने का वादा किया पर मिला धेला भी नही। दुकानों को अकारण छोटे व्यापारियों को अपमानित करना प्रशासन ने अपना अधिकार मान लिया हैं। यह तब जब कि लॉकडाउन में व्यापारियों ने अपनी ओर से प्रशासन को पूरा सहयोग किया। दुकानबंदी के समय से पूर्व ही पुलिस का उनके साथ दुव्र्यवहार शर्मनाक है। भाजपा राज में व्यापारियों के साथ बदले की भावना से समाजवादियों का भी उत्पीडऩ हो रहा है। कई व्यापारियों की हत्या और अपहरण की घटनाएं हुई हैं। भाजपा संरक्षित अपराधियों ने काला बाजार को खूब बढ़ावा दिया। जहरीली शराब और दवाएं, इंजेक्शन, ऑक्सीजन के सौदागरों ने कमाई की। गरीब की जान सांसत में रही।
अखिलेश बोले : बीजेपी के राज में सभी बर्बाद
