कांवडिय़ों के परिजनों को मिलेंगे दो लाख

up gov
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में हुई एक सड़क दुर्घटना में कावडिय़ों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मालूम हो कि शिवालयों की परिक्रमा से पहले रविवार को सड़क हादसे में चार कांवडिय़ों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। घटना के बाद नरायच इलाके में लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया और पुलिस के साथ हाथापाई-मारपीट की। इसमें पुलिस अफसर भी घायल हो गए। देर शाम तक बवाल चलता रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने की कोशिश करते रहे। ताजगंज के धांधुपुरा निवासियों का ग्रुप सोरों से कांवड़ लेकर आ रहा था। इनमें वीरपाल (32 साल), कृष्णा (30 साल), सपना (30 साल), धर्मेंद्र (30 साल) शामिल थे। इनके ग्रुप के साथ ही दूसरे ग्रुप में कांवड़ लेकर ग्वालियर निवासी संजीव (22 साल), रामनिवास (25 साल), कालू (22 साल) चल रहे थे। वहीं, तीसरे ग्रुप में खेरागढ़ निवासी भोला और जलेसर निवासी देवो थे।