पटना। बिहार में लगातार हो रही वर्षा का असर अब धीरे-धीरे सभी नदियों पर दिखने लगा है। नेपाल से निकलने वाली नदियों के साथ स्थानीय नदियों का जलस्तर भी बढऩे लगा है। लेकिन गंडक का कहर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर बक्सर से लेकर कहलगांव तक सभी स्थानों पर बढ़ा है। पुनपुन नदी भी पटना के पास श्रीपालपुर में 24 सीमी ऊपर चढ़ी है और लाल निशान से 80 सेमी नीचे है।
जल संसाधन विभाग और केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कोसी का डिस्चार्ज बराह क्षेत्र में मात्र 53 हजार तो बाल्मीकिनगर बराज पर 87 हजार घनसेक है। गंडक का डिस्चार्ज भी एक लाख से नीचे आ गया है। बाल्मीकिनगर बराज पर लगभग 84 हजार घनसेक है। लेकिन, यह नदी डुमरिया घाट पर लाल निशान से 62 सेमी उपर है।
बिहार में बारिश का कहर: बढऩे लगा नदियों का जलस्तर
