देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने दो टूक कहा कि वह उपचुनाव हर हाल में लड़ेंगे और जरूर लड़ेंगे। प्रदेश के कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी जहां से भी उपचुनाव लड़ाएगी, वहीं से लडूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विधायक मेरे उप चुनाव लडऩे के लिए अपनी सीट खाली करने को तैयार हैं। इस संबंध में केंद्र को अवगत करा दिया गया है। केंद्र जहां से कहेगा, वहीं से उप चुनाव लडूंगा। तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही उपचुनाव होगा। सीएम ने बताया कि प्रदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। जनता भी विकास कार्यों से काफी खुश है। सरकार भी लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उप चुनाव लडऩे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया है।
यूके सीएम टीएसआर लड़ेंगे उपचुनाव
