राहुल बोले: यूपी में हिंसा का नाम मास्टरस्ट्रोक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने योगी सरकार पर तंज कसा हौ कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में ”हिंसा” का नाम बदलकर ”मास्टरस्ट्रोक” रख दिया गया है।’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘सरकार वही। व्यवहार वही।