नई दिल्ली। राहुल गांधी ने शुक्रवार को बताया है कि कांग्रेस को कैसे लोग चाहिए और किस तरह के लोग पार्टी से बाहर जा सकते हैं। दरअसल कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के लिए नियुक्त किये गये वॉलेन्टियर्स को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘जिन्हें डर लग रहा है वो पार्टी से जा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कई निडर लोग हैं, जो कांग्रेस में नहीं है। ऐसे लोगों को आना चाहिए और वैसे कांग्रेसी जो बीजेपी से डरे हुए हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। हमें ऐसे लोगों की जरुरत नहीं है जो आरएसएस की सोच में विश्वास रखते हैं। हमें निडर लोगों की जरुरत है।’
सोशल मीडिया सेल के वक्र्स को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग डरे हुए थे वो पार्टी छोड़ कर चले गये ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह। राहुल गांधी ने कहा कि ‘कई सारे लोग हैं जो निडर है, लेकिन कांग्रेस से बाहर हैं। यह सभी हमारे हैं। उन्हें पार्टी में लाने की जरुरत है। जो हमारी पार्टी में रहकर डरे हुए हैं उन्हें बाहर निकालने की जरुरत है।’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘यह आरएसएस के लोग हैं और उन्हें चले जाना चाहिए, उन्हें मजे करने दीजिए। हमें वैसे लोग नहीं चाहिए, उनकी कोई जरुरत नहीं है। हमें निडर लोगों की जरुरत है यह हमारा सिद्धांत है। यह आप सभी के लिए मेरा मैसेज है।’
राहुल बोले: डरे हुए लोग पार्टी छोडक़र गये
