सिद्धू वाणी: मिशन जितेगा पंजाब पर होगा काम

डेस्क। पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान आखिरकार फैसला ले लिया गया। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। जिसके बाद अब पार्टी में चल रही नोक-झोंक शायद खत्म हो जाएगी। पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उनपर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद किया है। सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब में काग्रेस के किले को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ काम करेंगे। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ अपने पिता की तस्वीर भी शेयर की। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा, मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है मैं पंजाब मॉडल और हाईकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे के जरिए काम करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मिशन ‘जितेगा पंजाब’ को पूरा करने के लिए पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ काम करुंगा।