मुंबई के पूर्व सीपी परमबीर पर एक और एफआईआर

मुंबई। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह एक और मामले में घिर गए हैं। पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रंगदारी का एक केस दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह पर एक बिजनेसमैन से रिश्त मांगने का आरोप है। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को अनुमति दी है।