नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से डटे किसान अपने प्रदर्शन को और धार दे रहे हैं। तय कार्यक्रम के तहत पूरे मानसून सत्र (22 जुलाई-9 अगस्त) में किसान जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर पहुंच चुका है। इस किसान संसद लगेगी जिसमें भारतीय किसान यूनयिन के नेता राकेश टिकैत भी शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे हैं। किसान के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली के के बॉर्डर से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा बलों की करीब 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनाती की गई हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए किसानों का जत्था जंतर-मंतर पहुंच गया है। किसान नेता राकेश टिकैत भी उनके साथ मौजूद हैं।
जंतर-मंतर पहुंचा किसानों का जत्था
