भ्रष्टचारियों का साथ मुलायम को पड़ेगा मंहगा: निर्मल

nirmal khatri
लखनऊ। संसद की विपक्षी एकता को तोड़कर मुलायम सिंह यादव केन्द्र सरकार को क्यों फायदा पहुंचाना चाहते हैं? इस पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की लड़ाई विपक्षी एकता तोडऩे से भी कमजोर नहीं होगी और कंाग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा की व्यापम घोटाले में लिप्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व ललित गेट से जुड़ीं राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे तथा ललित मोदी को नियम विरूद्ध मदद करने की आरोपी विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज का त्यागपत्र मांगकर इस देश की जनता के साथ मोदी के चुनावी भाषणों में किये गये वायदों को याद दिला रही है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डा. खत्री ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण प्रश्न पर भी मुलायम सिंह यादव का यह बयान और कांग्रेस को अलग-थलग करने की साजिश उनके भाजपा प्रेम या भय को प्रदर्शित करता है। डॉ. खत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों का साथ देना जनता के बीच मुलायम सिंह यादव को मंहगा पड़ेगा।