डेस्क। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक हादसे में नौ लोगों की जान गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी एनएनआई ने हादसे का दिल दहलाने वाले वीडियो जारी किया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।
किन्नौर में बड़ा हादसा: ट्रैवलर खाईं में गिरी, 9 की मौत
