सपा-रालोद साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। पंचायत चुनाव से परवान चढ़ी सपा-रालोद की दोस्ती का रंग विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही और चटख होने लगा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात में इसका ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। कृषि कानून विरोधी आंदोलन से मिली संजीवनी के बाद रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) ने अपनी ताकत बढ़ाते जाने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। अपने सहयोगी दल सपा को विश्वास में लेकर वह भाईचारा सम्मेलन भी शुरू करने जा रहा है। इसकी शुरुआत 27 जुलाई को खतौली (मुजफ्फरनगर) से होने जा रही है। बाद में अन्य जिलों में भी ऐसे ही सम्मेलनों की तिथियां घोषित की जाएंगी। रालोद ने किसानों के मुद्दे पर सभी जातियों को जोडऩे का अभियान शुरू किया है। इस बीच रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने की कवायद भी शुरू कर द