इन 4 राशियों का व्यक्तित्व प्रभावशाली

नई दिल्ली। व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जातक का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके ग्रह-नक्षत्र और राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। कुछ आदतें व्यक्ति को जन्मजात मिलती हैं, जिनका असर उसके व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। जानिए कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनका स्वभाव माना जाता है रौबदार 1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को रौबदार माना जाता है। कहते हैं कि इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। 2. वृश्चिक- इन राशि के लोगों को निडर और जिद्दी माना जाता है। कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातक जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। 3. कुंभ- कुंभ राशि के जातक प्रैक्टिकल के साथ इमोशनल होते हैं। 4. मकर- मकर राशि वालों में सोचने और समझने की क्षमता और लोगों की तुलना में ज्यादा होती है।