अगस्त राशिफल : इन राशि वालों को धन लाभ

नई दिल्ली। अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने चार ग्रहों का विशेष संयोग बनेगा। महीने की शुरूआत में बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होगा। जबकि अंत में बुध फिर से कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध की शुक्र के साथ युति बनेगी। जानिए अगस्त का महीना सभी 12 राशियों पर डालेगा कैसा असर- मेष- इस महीने आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वृषभ- इस महीने पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम न लें। धन वृद्धि के योग बनेंगे। अगस्त में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस महीने कार्यक्षेत्र में थोड़ा रिस्क बढ़ सकता है। लेकिन यह समय आप आसानी से गुजार पाएंगे। कर्क- कर्क राशि वालों को इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशियां आएंगी। सिंह- इस महीने बेवजह खर्च से बचें। फिजूलखर्ची से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तुला- तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। वृश्चिक- इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। धनु- कार्यक्षेत्र में आप उन्नति करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। महीने के अंत में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मकर- मकर राशि वालों के लिए यह महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुंभ- नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इस महीने यात्राओं से बचें। मीन- मीन राशि वालों को बेवजह खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।