फिरोजाबाद का बदलेगा नाम: चंद्रनगर करने का प्रस्ताव

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार कई जिलों और शहरों के नाम बदलने के बाद अब एक और स्थान का नाम बदलने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार चूडिय़ों के लिए मशहूर शहर फिरोजाबाद का नाम भी बदला जायेगा। जानकारी के अनुसार चूडिय़ों के लिए मशहूर शहर फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव जिला पंचायत ने पास कर दिया है। योगी सरकार जल्द ही फिरोजाबाद को चंद्रनगर में बदलने का आदेश जारी करेगी।