तालिबान ने काबुल पर भी कब्जा जमाया

डेस्क। अफगानिस्तान में तालिबानी कहर के बीच अब राजधानी काबुल भी सरकार के हाथों से फिसलती दिख रही है। अफगानिस्तान के तीन अधिकारियों ने बताया है कि तालिबानी राजधानी काबुल के बाहरी इलाके तक पहुंच गए हैं। आज सुबह ही तालिबान ने जलालाबाद पर कब्जा किया, जिसके बाद से ही काबुल पर खतरा और बढ़ गया था।
पहचान जाहिर न करने की शर्त पर अफघानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस इलाके में किसी तरह का संघर्ष नहीं हो रहा है। तालिबान के लड़ाके कलाकन, काराबाघ और पघमन जिलों में घुस गए थे। हालांकि, अभी तक तालिबान ने काबुल पर कब्जे का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रविवार को हेलीकॉप्टरों के मंडराने के बाद सरकारी दफ्तरों ने अचानक ही अपने कर्मचारियों को जल्दी घर भेजना शुरू कर दिया था। इससे पहले तालिबान ने रविवार को ही काबुल के बाहर आखिरी बड़े शहर जलालाबाद पर कब्जा कर लिया था। जलालाबाद के जाने के बाद से ही काबुल के अलावा देश की सिर्फ 6 प्रांतीय राजधानियां ही हैं, जिनपर काबुल का कब्जा नहीं है। अफगानिस्तान में कुल 34 प्रांत हैं।