कोरोना मामलों में आयी भारी गिरावट

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों पर लगातार नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को भारत में एक दिन में कुल 32,937 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 417 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,31,642 हो गई है। देश में एक्टिव केसों का कुल प्रतिशत अब 1.18 पर्सेंट ही रह गया है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे निचला स्तर है। इसके अलावा एक्टिव केसों की संख्या भी 145 दिनों में सबसे कम हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,81,947 हैं।
यही नहीं रिकवरी रेट में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मार्च 2020 के बाद पहली बार कोरोना रिकवरी रेट 97.48त्न हो गया है। अब तक देश में 3,14,11,92 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। बीते एक दिन में ही करीब 36 हजार लोगों ने संक्रमण को मात दी है। यही नहीं वीकली पॉजिटिविटी अब 2.01 पर्सेंट पर आ गया है और आने वाले दिनों में इससे भी कम होने की उम्मीद है।