अखिलेश बोले: बीजेपी दे रही है जनता को धोखा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का दुस्साहस तो देखिए, बिना कोई काम किये चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद जनता से आशीर्वाद मांगना चाहती है। यह सुनियोजित तरीके से जनता को धोखा देने का षडयंत्र है। सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा करने वाली भाजपा चुनाव निकट आते ही अब उन्हीं से आशीर्वाद की उम्मीद रख रही है। बीजेपी की प्रवृत्ति हास्यास्पद नहीं तो क्या है? भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना चाहिये। भ्रामक विज्ञापनों और झूठे आंकड़ों से भाजपा जनता को गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। उनका निर्णय समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भाजपा सरकार में जो दु:ख राज्य की जनता ने देख लिये है। उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब और कष्ट झेलने के लिए जनता तैयार नहीं 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डॉ0 संजय सिंह चैहान के संयोजन में ‘‘भाजपा हटाओं-प्रदेश बचाओं‘‘ जनवादी जनक्रान्ति यात्रा को आज बलिया में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।