शुरू हो चुका कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तथा जनता की समस्याओं को जानने के उद्देश्य से कांग्रेस जनों द्वारा अब वार्ड स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। आजादी की ७५ वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद तथा प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारी बालों में जाएंगे और ७५ घंटे बिताएंगे तथा वहां की जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे। १९ से २१ अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम को कांग्रेस जनों द्वारा जय भारत महा संपर्क अभियान का नाम दिया गया है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी द्वारा इस अभियान का श्रीगणेश करने हेतु बुधवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों पार्षदों और फ्रंट लाइन वर्कर्स सब के कार्य वल्र्ड सर पर विभाजित कर दिए गए हैं । १९ से २१ अगस्त तक चलने वाले प्रदेश स्तर के इस महा अभियान में पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ७५ घंटे तक शहरी क्षेत्र में प्रवास करेंगे तथा शहर के कोने कोने में जाकर जनता से उनकी समस्याओं का आकलन करेंगे। कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित इस बैठक में अशोक धनकड़, अमित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, बाबूराम शर्मा, भूषण, मोनू, ओम दत्त गुप्ता, पूजा चड्ढा, जाकिर सैफी, ममता त्यागी, विजय कुमार गोयल, अश्विनी त्यागी आदि ने हिस्सा लिया।