थाणे में 15 करोड़ वर्ग फीट पर अवैध निर्माण

Thane_station_(2)
मुम्बई। थाणे जिले की पुरानी इमारतों में रहने वाले व खतरनाक घोषित की जा चुकी जर्जर इमारतों के तकरीबन डेढ़ लाख निवासियों के रहने के लिए राज्य सरकार को तत्काल ट्रांजिट कैंप बनाना चाहिए। इसी तरह ठाणे जिले में गिरने वाली इमारतों की जांच राज्य सरकार को विशेष जांच दस्ता की नियुक्ति कर करवाया जाना चाहिए। यह मांग विधानसभा के विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने किया है। ठाणे जिले में 15 करोड़ वर्गफीट जमीन पर अवैध निर्माण बने हैं। इससे इन दोनों शहरों में जर्जर हो चुकी इमारतों के गिरने की घटनाएं आएं दिन हो रही हैं।
विपक्षी नेता ने कहा कि ठाणे शहर की 2566 इमारतें धोखादायक हैं। इनमें से 58 इमारतें अतिधोखादायक हैं और प्रशासन ने अति धोखादायक 38 इमारतों को खाली करवा दिया है। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में बहुत सी इमारतें खतरनाक स्थित में हैं।
इन दोनों शहरों को मिला दें तो दोनों शहरों में तकरीबन 350 से अधिक खतरनाक जर्जर इमारतें हैं और इनमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपना जीवन हथेली पर रखकर रह रहे हैं।