केन्द्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी को बताया आवारा सांड: मचा बवाल

मुंबई। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल गए गए रावसाहेब दानवे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना आवारा सांड से करते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है। जन-आशीर्वाद यात्रा पर निकले दानवे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी किसी के काम नहीं आ सकते हैं। दानवे के विवादित बोल को असभ्य और चौंकाने वाला बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें केंद्रीय कैबिनेट से हटाए जाने की मांग की है। महाराष्ट्र के जालना जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दानवे ने यह विवादित टिप्पणी की। मराठी में भाषण देते हुए उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी किसी के काम नहीं आ सकते हैं।” उन्होंने कहा, ”वह भगवान को समर्पित सांड की तरह हैं। वह जहां-तहां घूमते रहते हैं, लेकिन किसी के काम नहीं आ सकते हैं। मैं २० सालों से लोकसभा में हूं और उनका काम देखा है।”