प्रियंका ने कराया बोल्ड फोटो शूट

डेस्क। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज भी भारत की ‘देसी गर्ल’ होने का सबूत पेश करती दिखाई दे जाती हैं। चाहे हर ईवेंट पर उनका हाथ जोडक़र नमस्ते करने का अंदाज हो या फिर कई अहम मौकों पर इंडियन साड़ी पहनने का। वहीं, हाल ही में प्रियंका एक बार फिर से अपने एक ऐसे ही अवतार को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट में खूबसूरत मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इन तस्वीरों में ग्लैमरस आउटफिट और मेकअप को उन्होंने मंगलसूत्र से कम्प्लीट किया है।
दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने एक के बाद एक कई ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो रेड कलर का पफी गाउन पहने हैं और इसके साथ उन्होंने बलगारी मंगलसूत्र मैच किया हुआ है। हालांकि, ये वो मंगलसूत्र नहीं है जो उन्होंने अपनी शादी पर पहना था। प्रियंका ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है कि ये मंगलसूत्र जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने लिखा- ‘ये रिलेशनशिप बनाने में सालों लगे हैं और ये मेरे लिए कई बहानों से खुशी भरे लम्हे लेकर आया है… इनमें से एक है मंगलसूत्र (जल्द आ रहा है) जो हमने बनाया है’।