केरल में चार मछुआरों की मौत

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। तब 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकडऩे गए थे। हादसे के बाद मछली पकडऩे में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे। मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।