कंगना की याचिका खारिज: मानहानि रद करने की थी अपील

फीचर डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के उस याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज किये गये मानहानि केस को रद्द करने का अपील की थी। बता दें कि यह मालमा बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद का है। जब कंगना ने सुशांत सिंह की मौत का कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद ‘नेपोटिज्म’ को बताते हुए कई लोगों पर आरोप लगाया था। इन नामों में एक नाम जावेद अख्तर का भी था। कंगना ने खुलेआम जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।