जिंदगी की जंग हार गयी मुंबई की निर्भया

मुंबई। निर्भया जैसी हैवानियत की शिकार हुई 30 वर्षीय महिला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली 30 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है। बता दें कि इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। इस जघन्य अपराध के आरोप में हाल ही में जिस शख्स को भू पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है।