प्रियंका गांधी ने की जोनवार बैठक

लखनऊ। कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज प्रदेश कार्यालय पर जोनवार सांगठनिक बैठक की। इस बैठक में चुनाव, संगठन निर्माण और पार्टी के अभियानों पर गहन चर्चा की गयी। प्रियंका गांधी ने इस दौरान एक-एक पदाधिकारी से रिपोर्ट और फीडबैक लिया। उन्होंने संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी रुझानों पर भी चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में बढ़चढक़र हिस्सा लें। उन्होंने इस दौरान संगठन के लोगों से पूछा कि जो कमियां हो उनको भी खुलकर बतायें जिससे उनमें सुधार किया जा सके।