जब ससुर का घर गडकरी ने दिया था तोड़वा

मुंबई। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने काम और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वह कभी मंच से ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिखते हैं तो कभी राजनीति से लेकर निजी जीवन तक के मजेदार किस्से सुनाकर लोगों को गुदगुदाते हैं। गडकरी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बताया कि कैसे उन्होंने सडक़ परियोजना में बाधक बन रहे अपने ससुर का घर भी तोड़ डाला था। नितिन गडकरी ने गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोडऩे वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के सोहना में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वह किस्सा भी सुनाया जब उनके ससुर का घर सडक़ परियोजना में बाधक बन गया था और उन्होंने इस पर बुलडोजर चलवा दिया था।