देश में अब तक लगी 80 करोड़ को वैक्सीन

नई दिल्ली। भारत में अब तक कुल 80 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था।
स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया। इस ट्ववीट में उन्होंने बताया कि कोविड 19 के खिलाफ भारत बहुत ही मजबूती के साथ खड़ा है। यहां पर अभी तक कुल 80 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरे देश को बधाई। इस ट्वीट के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने वल्र्ड लारजेस्ट वैक्सीन ड्राइव हैशटैग का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारत में 24 घंटे के अंदर कुल 2.5 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंडाविया ने इसे विश्व के अध्याय में एक सुनहरा अध्याय बताया।