दिशा पाटनी ने पिंक बिकिनी में समुंदर में लगायी आग

फीचर डेस्क। दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जहां सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक के खूब कमेंट्स आते हैं। दिशा ने इस बार पिंक बिकिनी में तस्वीर पोस्ट की है। वह समंदर में खड़ी हैं और धूप का आनंद ले रही हैं। यह एक थ्रोबैक तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह पानी और धूप दोनों मिस कर हैं। दरअसल यह तस्वीर तब की है जब दिशा मालदीव ट्रिप पर थीं। दिशा इस साल अगस्त में मालदीव गई थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मिस कर रही हूं..’ आगे उन्होंने सूरज और समंदर की लहरों का इमोटिकॉन बनाया। दिशा की ये तस्वीर देख फैंस फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मैं पूरे दिन आपके पोस्ट का इंतजार कर रही थी।‘ एक फैन ने कहा- ‘एक लाइन में क्या तेरी तारीफ लिखूं, पानी भी जो देखे तुझे, तो प्यासा हो जाए।‘ एक यूजर ने कहा- ‘आपने तो पानी में आग लगा दी।‘