किसानों का भारत बंद: गुरूग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर भयंकर जाम

नई दिल्ली। सोमवार को किसानों के बुलाए भारत बंद की वजह से सुबह-सुबह गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। दरअसल, भारत बंद के कारण दिल्ली पुलिस हर वाहन की चेकिंग कर रही है जिसकी वजह से बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया है। किसानों ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। संयुक्त किसान मोर्चा इस भारत बंद की अगुवाई कर रही है। किसानों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए भारत बंद का ऐलान किया है। इस दौरान कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया है।