सपा नेत्री ने किया कमतानाथ का दर्शन: अखिलेश के लिए आर्शीवाद

चित्रकूट। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने चित्रकूट में कमतानाथ महाराज जी का दर्शन और परिक्रमा कर 2022 विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि समाजवादी सरकार में सबका सम्मान और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित था। आधी आबादी के हित में अनेक फैसले लिए गए थे। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के लिए श्री अखिलेश यादव सदैव समर्पित रहे हैं। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही प्रदेश खुशहाल होगा।