सिद्धू ने कांग्रेस से मारी पलटी: दिया इस्तीफा

प्रतीक पांडे। पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चि_ी में कहा, ‘किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’