देवघर से 8 साइबर अपराधी धरे गये

देवघर (झारखंड)। देवघर में आज पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। देवघर में साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिले के दो थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल आठ साइबर ठगों को आज गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह छापामारी पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रसाद ने बताया कि छापामारी जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम-बडा चरपा, मुरलीपहाडी, चुनजो, केन्दुआटांड एवं सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम-चरघरा में की गयी जहां से आठ साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 मोबाइल हैंडसेट, 28 सिम कार्ड, छ: एटीएम, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन मिला है।