गोडसे जिंदाबाद पर बिफर पड़े वरुण गांधी

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड करवा रहे हैं। ट्विटर पर ‘ नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की 152वीं जयंती पर वरुण गांधी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं।।